कटनी (07 मई 2026) — आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिक निगम कटनी ने जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार देर शाम शहर के प्रमुख जलभराव वाले संभावित क्षेत्रों एवं नालों का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बस स्टैंड, सूर्या होटल, पन्ना मोड़ और ट्रांसपोर्ट नगर सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा के अंदर पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि नागरिकों को जलभराव की कोई परेशानी न हो।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “सुगम जल निकासी सुनिश्चित करना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है।
प्रमुख नालों, नालियों और जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई की जाए। जहां भी अतिक्रमण या अवरोध हो, उसे तुरंत हटाया जाए।”उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने, अतिरिक्त मशीनरी और संसाधनों की पूर्व व्यवस्था रखने तथा सभी विभागों में बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.