योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : निगमायुक्त तपस्या परिहारसमय सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बैठक में उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिक निगम कटनी में सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय योजनाओं तथा नागरिकों की सुविधा हेतु किए जा रहे विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजन को योजनाओं का त्वरित एवं वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक में निगमायुक्त ने समय-सीमा के चिन्हित पत्रों, शासकीय कार्यों, न्यायालयीन प्रकरणों, महापौर जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों एवं ई-नगर पालिका से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।सफाई व्यवस्था पर विशेष जोरनगर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने वर्षा ऋतु के पूर्व सभी नालों एवं नालियों की सफाई अभियान के रूप में कराने के निर्देश दिए।

स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने तथा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाजार क्षेत्रों में शाम के समय कचरा संग्रहण वाहन नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।जलभराव रोकने पूर्व तैयारी के निर्देशवर्षा ऋतु में संभावित जलभराव की समस्या से निपटने हेतु निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जलभराव वाले स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

नाले-नालियों पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।राजस्व वसूली बढ़ाने करें प्रयासनिगमायुक्त ने राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा करते हुए जीआईएस सर्वे के आधार पर लक्ष्य अनुरूप कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। नई संपत्तियों का सर्वे कर उन्हें निगम अभिलेखों में दर्ज कराने तथा जलकर के मासिक भुगतान हेतु मोबाइल एप्लीकेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए।

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षाबैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि 100 में से 59 सोकपिट का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा नदी एवं कुओं की सफाई कार्य निरंतर जारी है। निगमायुक्त ने शेष कार्यों में तेजी लाने, ग्रीष्म ऋतु में सभी सार्वजनिक प्याऊ संचालित करने एवं पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले शासकीय योजना का लाभ पीएम स्वनिधि, संबल योजना एवं ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन मंशानुरूप योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत नवीन हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर बल दिया गया।

अन्य विषयों पर भी दिए निर्देशनिगमायुक्त ने जर्जर भवनों पर नियमानुसार कार्रवाई, भवन अनुज्ञा प्रकरणों में कंपाउंडिंग अभियान, फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाणिज्यिक भवनों पर कार्रवाई तथा अनाधिकृत कॉलोनियों में नए निर्माण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आईएचएसडीपी योजना के हितग्राहियों के सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री, राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin

Recent Posts

*कटनी: रिश्वत मांगना पड़ा भारी, बीमा पावती के बदले 5 हजार मांगने वाले ASI संतोष बड़गैयां निलंबित*

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…

6 hours ago

*एनकेजे पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हत्या के प्रयास का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चाकू बरामद*

पुलिस टीम को मिली सराहना* इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक…

6 hours ago

रीठी के लाल तलैया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

रीठी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव की शिनाख्त और मौत के…

7 hours ago

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया EVM स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

यह नियमित निरीक्षण लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित…

7 hours ago

खुली खदान ने छीनी 21 वर्षीय युवक की जिंदगी, बिस्तरा हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवालों के घेरे

आशीष कोल के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार को पूरे क्षेत्र की गहरी संवेदनाएं व्यक्त…

7 hours ago

कटनी में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की बड़ी पहल: कलेक्टर ने 18 ग्राम पंचायतों के लिए जारी किए 61.31 लाख रुपये

यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में…

7 hours ago

This website uses cookies.