बहुत खुशी हुई देखकर… जिस तरह से हमारा शहर धर्म के अनादर पर क्रोधित होकर, सड़को पर एक जुट हो गया।
काश हमारा शहर उसी तरह शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर भी एक जुट हो पाता… तो कटनी के 16 लाख जनता को इलाज मिल पाता, शिक्षा मिल पाती।
काश उसी तरह से हमारा शहर भीड़ लेकर, विकास की तमाम माँगो को भी रख पाता तो…. कटनी के आपके बच्चों व आने वाली पीढ़ियों की ज़िंदगी संवर जाती…!
पर… हम केवल धर्म के नाम पर एक जुट हो कर, गुस्सा कर सकते है…! बाकी हमें कोई फर्क नही पड़ता हमारे बुजुर्गों के इलाज से…. न हमें कोई खास फर्क पड़ता है शहर के विकास से…. न हमारे शहर को कोई फर्क पड़ता है, आने वाली पीढ़ी की शिक्षा व्यवस्था, स्कूल ,कॉलेजों से… इसीलिए हमारा कटनी आज वहाँ है… जहाँ हमारे कटनी को नहीं होना चाहिए था…!
जबकि रीवा, जबलपुर, सतना, जैसे हमारे पड़ोसी आज वहाँ पहुँच रहे है, जहाँ होने से…. उनके युवाओ से लेकर बुजुर्गों तक का जीवन बेहतर और उन्नत होगा।।
(लेखक सुयश पुरवार वरिष्ठ समाजसेवी हैं और ये उनके निजी विचार हैं )
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.