Katni news कटनी में मेडिकल कॉलेज की मांग: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के रघु ठाकुर ने भाजपा विधायक संदीप जायसवाल से की मुलाकात

27 सितंबर 2025: समाजवादी पार्टी (लोसपा) के राष्ट्रीय संयोजक रघु ठाकुर ने कटनी में समाजवादी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग लेकर भाजपा नेता संदीप जायसवाल के साथ मुलाकात की।

इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल सहित डा सचिन कुशवाहा,श्रवन सोनी सानु राय,कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु कटनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के बजाय पूरी तरह सरकारी बनाने पर था।

रघु ठाकुर ने ने कहा कि यह मॉडल सभी के हाथों में चलेगा, जो लाभ पर ध्यान देगा। इससे गरीब जनता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा, “समय रहते कटनी को मेडिकल कॉलेज के कब्जे के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाए।” ठाकुर ने यह भी सुझाव दिया कि यह मामला दलगत राजनीति से ऊपर है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा, ”कटनी के सभी दल के नेता राजनीतिक मतभेद को छोड़कर मुख्यमंत्री से मिलें और शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग करे

किसी भी हालत में पीपीपी मॉडल की स्वीकृति नहीं दी जाएगी।

लोसपा ने इसका विरोध जताते हुए मांग की है कि कटनी में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोला जाए, ताकि जनता को निशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इससे विधायक का सम्मान भी सुरक्षित रहेगा।यह घटनाक्रम कटनी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बढ़ते असंतोष को दर्शाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकारी कॉलेज से न केवल इलाज सस्ता होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

लोसपा ने स्पष्ट किया कि यदि मांग नहीं मानी गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

6 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

6 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

6 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

7 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

7 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

7 hours ago

This website uses cookies.