पार्षद ने जताई चिंताआगरा/वार्ड 1: बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 1 में सफाई व्यवस्था बेहद खराब हो गई है। लगातार अनुपस्थिति के कारण पांच आउटसोर्स सफाई मित्रों को करीब चार-पांच महीने पहले कार्य से अलग कर दिया गया था, लेकिन अब तक उनके स्थान पर नए कर्मचारी नहीं दिए गए हैं। जिसके कारण पूरे वार्ड में सफाई की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।वार्ड पार्षद श्रीमती वंदना राज किशोर यादव ने इस गंभीर समस्या को कई बार नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाया है। उन्होंने लिखित शिकायतें दीं और मौखिक रूप से भी बार-बार अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।पार्षद वंदना यादव ने उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा,“वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
पांच सफाई मित्रों के अभाव में नागरिकों को बहुत परेशानी हो रही है। मैं नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी से अनुरोध करती हूँ कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नए आउटसोर्स सफाई मित्र उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि वार्ड में सफाई व्यवस्था सुधारी जा सके।”नगर निगम के इस लापरवाही के कारण स्थानीय निवासियों में काफी नाराजगी है। वे सवाल उठा रहे हैं कि अनुपस्थित कर्मचारियों को हटाने के बाद इतने लंबे समय तक उनके स्थान पर नई नियुक्ति क्यों नहीं की गई।
नगर निगम प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा शहर में नियमितता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में…
यह अभियान शासन की मंशा को धरातल पर उतारने का एक बेहतरीन उदाहरण साबित हो…
क्या इन फैक्टरियों पर लगाम कसी जाएगी या फिर पत्र फाइलों में ही दब जाएगा?…
मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 506/26 दर्ज कर लिया…
समाज को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए कुठला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
नियम तोड़ने वालों पर जब्ती, चालान और कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
This website uses cookies.