कटनी न्यूज चंडिका नगर में सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न कटनी 20 जनवरी 2026 को राममनोहर लोहिया वार्ड अंतर्गत चंडिका नगर में वर्षों से चली आ रही जल निकासी समस्या के समाधान की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
क्षेत्र में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से सीसी नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर महापौर मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद उमेन्द्र अहिरवार ‘ओमी’ की विशेष उपस्थिति रही। सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी का संदेश देते हुए भूमिपूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों कराया गया, जिसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम विकास कार्यों को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान के रूप में देखता है।
उन्होंने कहा कि सीसी नाला निर्माण से चंडिका नगर को जलभराव एवं गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी। नगर निगम गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप विकास कार्य पूर्ण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।क्षेत्रीय पार्षद उमेन्द्र अहिरवार ने कहा कि चंडिका नगर के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य जनता के विश्वास का परिणाम है।
आगामी समय में वार्ड में सड़क, सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अन्य विकास कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
This website uses cookies.