कटनी। भाजपा मध्य प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति में कटनी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र नेता संजय सत्येन्द्र पाठक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है, जिसमें पूरे प्रदेश के 106 नेताओं को शामिल किया गया है।इस सूची में कटनी जिले से संजय सत्येन्द्र पाठक का नाम शामिल होना जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए गौरव की बात है। श्री पाठक जिले के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है।
प्रदेश नेतृत्व का बड़ा फैसलाप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी इस सूची को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संजय सत्येन्द्र पाठक की नियुक्ति से जिले में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्री पाठक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाठक जी की प्रदेश स्तर पर नियुक्ति से कटनी सहित महाकौशल क्षेत्र के संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।संजय सत्येन्द्र पाठक कौन हैं?संजय सत्येन्द्र पाठक भाजपा के सक्रिय नेता हैं और लंबे समय से जिले में पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण को प्रदेश नेतृत्व ने स्वीकार करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा जिला पदाधिकारियों ने कहा कि यह फैसला जिले के लिए गौरवपूर्ण है और
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
परिवार ने दोनों जिलों की पुलिस से निष्पक्ष और तेज जांच की अपील की है।
This website uses cookies.