कटनी, 24 जून 2026: कटनी जिले में अवैध खनिज परिवहन पर लगातार नकेल कसते हुए बड़वारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बड़वारा पुलिस ने दो अवैध रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त कर लिया।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा की टीम ने ग्राम भुडसा के नौआ घाट क्षेत्र में गश्त के दौरान दोनों वाहनों को रोका।घटना का विवरणपहला वाहन: लाल रंग का बिना नंबर प्लेट वाला महिंद्रा ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित) जिसमें रेत भरी हुई थी। चालक गंगा कोल (30 वर्ष), निवासी ग्राम लमकना, थाना बड़वारा।दूसरा वाहन: नीले रंग का पावरट्रैक ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित) जिसमें अवैध रेत भरी हुई थी।
चालक विजेंद्र कोल (21 वर्ष), निवासी ग्राम भुडसा, थाना बड़वारा।दोनों चालकों से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी प्रमाण-पत्र या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जप्त कर थाना परिसर में रखा गया और उनके विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.के. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह और आरक्षक अनिल साकेत की विशेष सराहनीय भूमिका रही।कटनी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम में सूचना दें।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
परिवार ने दोनों जिलों की पुलिस से निष्पक्ष और तेज जांच की अपील की है।
This website uses cookies.