चले थे अडीबाजी करने, पहुंच गए जेलढीमरखेडा पुलिस की सख्त कार्रवाई: शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आ रोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना की और स्पष्ट संदेश दिया कि शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या अडीबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जय पुलिस!

कटनी (02 अप्रैल 2026): ढीमरखेडा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और गाली-गलौज कर अडीबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल कटनी भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी श्रीमती आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे की टीम ने यह सफल कार्रवाई की।

घटना का विवरणदिनांक 11 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत भवन कटरिया में ग्राम सचिव सोने सिंह गोंड (उम्र 50 वर्ष, पिता दादी सिंह गोंड, निवासी हरदुआ अतरिया) शासकीय कार्य कर रहे थे।

इसी दौरान गांव के नानबाई गोंड और शेषनारायण गोंड वहां पहुंचे और गंदी-गंदी गालियां देकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ढीमरखेडा में अपराध क्रमांक 184/2026 धारा 296ए, 221, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।पुलिस टीम के अथक प्रयासों और सूझबूझ भरी कार्यवाही के फलस्वरूप आज 02 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्हें जिला जेल कटनी में निरुद्ध कर दिया गया है।आरोपी पहले भी विवादास्पदपूर्व में भी इन आरोपियों ने ग्राम पंचायत भवन कटरिया में ताला लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था, जिसे प्रशासन ने जबरन हटाया था।

इसके बावजूद आरोपी पुनः उसी तरह की अडीबाजी करने पर उतारू थे। वे प्रशासन की कोई बात मानने को तैयार नहीं थे और न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रहे थे।पुलिस ने उनकी लगातार अडीबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के चलते सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबेउप निरीक्षक जयपाल सिंहआरक्षक पंकज, देवेन्द्र अहिवारमहिला आरक्षक शालनी राजपूतमहिला कोटवार रिंकी दाहिया

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना की और स्पष्ट संदेश दिया कि शासकीय कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा या अडीबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जय पुलिस!

admin

Recent Posts

कटनी में विस्फोटक इकाइयों पर प्रशासन की सख्त नजर: पटाखा फैक्ट्रियों, मैगजीन और अमोनियम नाइट्रेट स्टोरों की सघन जांच

प्रशासन का संदेश: नियमों का पालन करने वाले इकाई संचालकों को पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन…

16 hours ago

बरतरा-बरतरी में नल-जल योजना बहाल: पेयजल आपूर्ति शुरू

कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग…

16 hours ago

कटनी जिले में सख्ती: प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग पर FIR, एक गिरफ्तारी

जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

17 hours ago

*कटनी-बीना रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में शोक*

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

17 hours ago

जिला पंचायत में सख्ती: चार ग्राम पंचायतों में 9.83 लाख की वित्तीय अनियमितता, CEO ने की वसूली के निर्देश

अधिकारियों का कहना है कि नियमित ऑडिट और डिजिटल निगरानी को बढ़ावा देकर ऐसी घटनाओं…

17 hours ago

एक ही दिन दो सनसनीखेज घटनाएं: विजयराघवगढ़ में दो खेतों में मिलीं युवती और युवक की लाशें

पुलिस की जांच जारीदोनों मामलों में पुलिस शवों के सही कारणों का पता लगाने के…

17 hours ago

This website uses cookies.