कटनी, 18 दिसंबर 2025: नगर निगम कटनी की आयुक्त तपस्या परिहार ने शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए बुधवार सुबह रामनिवास सिंह वार्ड और सीएलपी वार्ड की गलियों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने नियमित सफाई, नालियों की जल निकासी और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।निरीक्षण में निगमायुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों को रोजाना वार्डों का दौरा करने और कचरा मिलने पर तुरंत सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए।
क्षतिग्रस्त नालियों के सुधार के लिए स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। साथ ही, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को पहले चेतावनी, फिर जुर्माना लगाने के आदेश जारी किए।वार्ड में चल रहे सीवर लाइन विस्तार कार्य की भी समीक्षा की गई।
निगमायुक्त ने सुपरवाइजर को सुरक्षा मानकों का पालन, यातायात की सुचारू व्यवस्था और समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
गंदगी पर कार्रवाई: 8 दुकानदारों से वसूला 1600 रुपये जुर्मानानिगमायुक्त के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया।
वार्ड क्रमांक 30 में सौरभ किराना स्टोर, राजा चाय-पान भंडार और फौजी किराना स्टोर सहित तीन प्रतिष्ठानों पर 600 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं, जगन्नाथ चौक से मिशन चौक मार्ग पर पांच अन्य दुकानदारों से 1000 रुपये वसूले गए।
दुकानदारों को डस्टबिन रखने और आसपास सफाई बनाए रखने की हिदायत दी गई। नगर निगम ने नागरिकों व व्यापारियों से अपील की है कि स्वच्छ कटनी के लिए सहयोग करें। नियम तोड़ने वालों पर लगातार सख्ती जारी रहेगी
अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने में जिला प्रशासन और पुलिस प्रतिबद्ध है
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत…
एसपी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को नई दिशा…
इस अवसर पर पूरे शहर में धार्मिक आयोजन और बाइक रैली भी निकाली गई, जिसने…
यह घटना स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी…
यह कार्रवाई एनजीटी के दिशा-निर्देशों और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है
This website uses cookies.