कटनी, 18 दिसंबर 2025: जिले के रीठी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
सलैया गांव के जंगलों में बुधवार को 23 वर्षीय छात्र पवन कुमार का शव एक पेड़ से गमछे के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान उमरिया जिले के ग्राम बिजला निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है, जो जबलपुर में कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था।
जला हुआ लैपटॉप ने बढ़ाई रहस्य की गहराई
घटनास्थल पर सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शव के पास ही पवन का लैपटॉप पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। लैपटॉप के जलने के कारण और घटना की परिस्थितियां मामले को बेहद संदिग्ध बना रही हैं।
पुलिस को शव के पास पवन की अन्य सामान की एक पोटली भी मिली है।पासपोर्ट बनवाने निकला था घर सेपरिजनों के अनुसार, पवन करीब एक सप्ताह पहले पासपोर्ट बनवाने के बहाने घर से निकला था।
उसने परिवार को बताया था कि वह पहले सतना जाएगा और फिर जबलपुर लौटेगा। पुलिस अब आत्महत्या या हत्या के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और जल्द ही गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें
आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।
ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…
This website uses cookies.