Categories: katni city news

Katni news:पुलिस अधीक्षक द्वारा कुठला थाने का आकस्मिक निरीक्षण

प्रेस विज्ञप्ति
कटनी, 5 जुलाई 2025

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज कुठला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आज कुठला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों का संधारण, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित समस्त व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने मामलों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए।

श्री विश्वकर्मा ने पुलिस बल के अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं टीम को अनुशासन, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।

इस आकस्मिक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति का आकलन कर, जनता को बेहतर, त्वरित व संवेदनशील पुलिस सेवा प्रदान करना रहा।

admin

Recent Posts

सावधान ! चोरों की नजर आपके सिलेंडर पर है सिलेंडर चोरी के जिले में कई मामले

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

12 hours ago

शहर-कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…

12 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

1 day ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

2 days ago

This website uses cookies.