Categories: katni city news

Katni crime news :ब्लड के नाम पर 25 सौ रुपए लेकर रफू चक्कर हो गया युवक

जिला अस्पताल में सक्रिय खून के दलाल

कटनी। ब्लड के नाम पर जिला अस्पताल से एक युवक 25 सौ रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया। अब रुपए देने वाले गरीब परिजनों का रो रो बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने भरोसे में रुपए दिए थे, अब युवक ढूंढ़े नहीं मिल रहा है।इससे जिला अस्पताल की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले भी यहां पर ऐसी कई वारदात हो गईं। जिला अस्पताल के कैमरे खराब हैं। इसके बाद भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि यहां पर बार-बार इस तरह की वारदात सामने आ रही हैं।
मामला अस्पताल चौकी पहुंचने के बाद इसे कोतवाली थाने भिजवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार द्रोपजी भुमिया आठ माह की गर्भवती है। इसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। द्रोपदी को दो यूनिट ब्लड दे दिया गया। इसी दौरान एक युवक ब्लड उपलब्ध कराने की बात करते हुए महिला से 2500 रुपए ले लिए और रफू चक्कर हो गया। परिजनों ने बताया कि युवक ने उनसे पर्ची कटवाने को आने को कहकर गायब हुआ है। उन्होंने काफी तलाश की लेकिन युवक नहीं मिला। अब परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल हैं।
अस्पताल में सक्रिय खून के दलाल
यह चर्चा है कि अस्पताल में खून के दलाल खूब चांदी काट रहे हैं। वहीं बड़ी घटनाओं में भी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बंद मिलते हैं। इससे अपराधी गायब हो जाते हैं और अस्पताल प्रबंधन मौन साधे बैठा है।

admin

Recent Posts

निगम की सख्त कार्रवाई: इंदिरा आवास योजना के 12 अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाया, शासकीय संपत्ति अतिक्रमण मुक्त

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही मायनों में लागू करने की दिशा में एक सकारात्मक…

13 hours ago

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में…

13 hours ago

किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से…

14 hours ago

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

14 hours ago

This website uses cookies.