Categories: katni city news

Katni News :बालिका से दुष्कर्म करने वाले को अदालत ने भेजा 20 वर्षों के लिए सश्रम जेल

कटनी।बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी अब 20 वर्षों तक जेल में रहेगा। इतना ही नहीं अब उसे इस जुर्म के लिए करीब 4 हजार रुपए जुर्माना भी देना होगा। इस मामले में महिला थाने में अपराध दर्ज हुआ था। इसकी पैरवी विशेष लोक अभियोजक आशुतोष द्विवेदी ने की। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने थाना बड़वारा क्षेत्र में हुए नाबालिग बालिका के साथ हुए अपराध के मामले में दोषी आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर चार हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।मामले में आरोपी गेंदलाल चौधरी उर्फ गिंदू (23) सजा सुनाई गई है।यह घटना का विवरण मीडिया सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार गर्ग ने बताया गया कि पीडि़त के माता-पिता 17 जून 2024 को उसकी नानी के यहां गए थे। घर पर पीडि़ता और उसका बड़ा भाई उपस्थित थे। पीडि़ता खाना खाकर अपने घर के बरामदे में सो रही थी। उसका भाई बाड़ी की तरफ सो रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला आरोपी गेंदलाल चौधरी जो यह पीडि़ता पर कुछ दिनों से बुरी नीयत रखता था। इसने रात करीब 11.00 बजे उसके घर के अंदर घुसकर पीडि़ता को पकड़ लिया। इस पर वह जोर से चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म किया। वहीं पीडि़ता की आवाज सुनकर बड़े पिता की लडक़ी आ गई। उसे देखकर आरोपी गेंदलाल चौधरी भागने लगा। भागते-भागते उसने यह बात किसी को बताने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने यह पूरी घटना अपने भाई, मां और पिता को बताई थी। इसके बाद इस मामले को महिला थाना कटनी में रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना में लिया गया था।

admin

Recent Posts

सावधान ! चोरों की नजर आपके सिलेंडर पर है सिलेंडर चोरी के जिले में कई मामले

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

8 hours ago

शहर-कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…

8 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

1 day ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

1 day ago

This website uses cookies.