कटनी । अपनी बेटी का इलाज करवाने जिला अस्पताल आया पिता लापता हो गया। वह अपनी बेटी वंदना बाई आदिवासी का इलाज करवाने 24 जुलाई को पहुंचा था। इसके बाद 27 जुलाई को उसकी बेटी की अस्पताल से छुट्टी करवा कर जा रहा था। इसी दौरान लापता हो गया था।बेटी ने बताया था कि वह अपने पिता को अस्पताल के गेट के पास छोड़कर अंदर दवाई लेने गई थी। इसी दौरान वह कहीं चले गए। काफी ढूंडा लेकिन उनका पता नहीं चला। वहीं पुलिस को एक अज्ञात शव अस्पताल के बाहर ही मिला था।वहीं बेटी सहित परिजन पिता को ढूंडते रहे आखिर परेशान होकर घर चले गए। इसके बाद कुठला थाना क्षेत्र के पठरा गांव निवासी कुठला थाना पहुंचे। यहां पर उन्होंने रघुवीर पिता विश्राम आदिवासी(55) की गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखवानी चाही। उन्हें पुलिस ने घटना स्थल कोतवाली थाना अंतर्गत होने के कारण कोतवाली भेजा। यहां जब पुलिस ने कुछ दिनों पहले मिले मृतकों के फोटो दिखाए तो परिजनों ने रघुवीर की फोटो से उसकी पहचान कर ली। इसके बाद परिजनों को पता चला कि रघुवीर की मौत 27 जुलाई को अस्पताल के पास ही हो गई थी। यहां पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए नियमानुसार रखने के बाद दफना दिया है। इसके बाद परिजनों ने शव की सुपुर्दगी मांगी है ताकि उसे अपने गांव ले जा सकें मामले में तहसीलदार की अनुमति के बाद आज शव निकाला जाएगा।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.