कटनी। बरही थाना अंतर्गत चिढ़ से परेशान एक भाई ने दूसरे सौतेले भाई को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बचपन से ही अपने भाई से चिढ़ता था। नतीजा यह हुआ कि उसने यह कदम उठाया। यही नहीं उसने शव को मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र मोर्चा मोड़ के पास जंगल में दफना भी दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बरही के कुटेश्वर से एक 28 जुलाई को 12 वर्षीय बालक सुमित पिता संतोष यादव गायब हो गया था।
बरही थाना अंतर्गत कुटेश्वर गांव में यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार पिता के दूसरे विवाह से आरोपी बचपन से ही पिता से नाराज रहता था। पड़ताल में यह जानकारी सामने आई है कि यह मनीष के पिता संतोष यादव ने दो विवाह किए थे। आरोपी मनीष यादव(20) पहली पत्नी का लड़का है। दूसरी पत्नी का लड़का सुमित था।
बरही पुलिस ने बताया कि बरही के कुटेश्वर से एक 28 जुलाई को 12 वर्षीय बालक सुमित पिता संतोष यादव गायब हो गया था। इस मामले की रिपोर्ट 29 जुलाई को बरही थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला संदेहास्पद लगने पर सुमित के बड़े भाई मनीष यादव से पूछताछ की। इसमें उसने स्वीकार किया उसने ही इस मामले में अपने भाई की हत्या कर शव को बदेरा थाना के मोर्चा मोड़ के पास जंगल में दफना दिया।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.