कटनी (म.प्र.) में यूजीसी नियम लागू, झूठी शिकायत पर छात्रों पर भी कार्रवाई

उच्च शिक्षा विभाग ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई शिकायत झूठी या बिना आधार की पाई जाती है, तो संबंधित छात्र के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा

भोपाल। मध्य प्रदेश में 3 फरवरी से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के विनियम 2023 को छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पढ़ाई और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मामलों में अभी पुरानी गाइडलाइन ही लागू रहेगी, लेकिन छात्रों की शिकायतों का निपटारा यूजीसी 2023 के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग और उनसे जुड़े कॉलेजों को इन नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है। विभाग का कहना है कि कई संस्थानों में लोकपाल नियुक्त होने के बावजूद शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे छात्रों को लंबे समय तक न्याय नहीं मिल पाता।

अब छात्र प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी, तय फीस से ज्यादा वसूली, फीस रिफंड में देरी, छात्रवृत्ति न मिलना, परीक्षा या परिणाम में देरी, आरक्षण नियमों का उल्लंघन, भेदभाव, शिक्षा की गुणवत्ता में कमी और मानसिक उत्पीड़न जैसे मामलों में शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

लोकपाल द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करना सभी संस्थानों के लिए अनिवार्य होगा।उच्च शिक्षा विभाग ने यह भी साफ किया है कि यदि कोई शिकायत झूठी या बिना आधार की पाई जाती है, तो संबंधित छात्र के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।

admin

Recent Posts

चलती ट्रेन में AC कोच के टॉयलेट में जहरीला सांप?अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला चौंकाने वाला सच!

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत…

13 hours ago

कटनी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, रामनवमी की सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां

एसपी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जिले में अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को नई दिशा…

17 hours ago

कटनी में धूमधाम से मनाई गई निषादराज जयंती, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पूरे शहर में धार्मिक आयोजन और बाइक रैली भी निकाली गई, जिसने…

20 hours ago

बरही (कटनी) में सनसनीखेज चोरी: नकाबपोश चोरों ने मोबाइल शॉप की शटर तोड़कर 5-6 लाख का माल उड़ाया, CCTV में कैद हुई वारदात

यह घटना स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी…

2 days ago

कटनी: शासकीय नाले पर कब्जा करने वाला अवैध किला ढहा, रपटा नाले से अतिक्रमण पूरी तरह साफ, बुलडोजर ने तोड़ी हठ की दीवार।

यह कार्रवाई एनजीटी के दिशा-निर्देशों और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है

2 days ago

This website uses cookies.