कटनी रेल खंड का निरीक्षण, खन्ना-बंजारी में उठी ट्रेनों के विस्तार की मांग

कलेक्टर, समस्याओं का मौके पर समाधान

कटनी रेल खंड का निरीक्षण, खन्ना-बंजारी में उठी ट्रेनों के विस्तार की मांगबरही/कटनी |

3 फरवरी पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (जीएम) शोभना बंदोपाध्याय ने मंगलवार को कटनी-सिंगरौली रेल खंड के अंतर्गत खन्ना-बंजारी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद वे ब्यौहारी के लिए रवाना हो गईं।निरीक्षण के समय नगर परिषद बरही के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जीएम से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी रेल समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में रखी गई मुख्य मांगेंप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग की।

नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कोरोना काल से बंद कटनी-चौपन ट्रेन को दोबारा चालू करने का अनुरोध किया।वहीं युवा नेता प्रवीण त्रिवेदी और पार्षद संतोष द्विवेदी ने सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को इंदौर तक बढ़ाने और इसे प्रतिदिन चलाने की मांग रखी। इसके साथ ही कई साप्ताहिक और एक्सप्रेस ट्रेनों के खन्ना-बंजारी स्टेशन पर ठहराव की मांग भी की गई।

जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मोहन गौड़, पार्षद, सरपंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बड़वारा जनसुनवाई में पहुंचे कलेक्टर, समस्याओं का मौके पर समाधान

admin

Recent Posts

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: आरक्षक पर हमला करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार, चाकू बरामद

कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

7 hours ago

मोहर्रम पर्व पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था: एसपी नेहा पच्चीसिया ने पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश

यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें

8 hours ago

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में संजय सत्येन्द्र पाठक को जगह, कटनी जिले का एकमात्र चेहरा

आगामी दिनों में संगठन को और विस्तार देने में मददगार साबित होगा।

9 hours ago

एक वीडियो और कार्रवाई तय!खतरनाक स्टंट करने वाला ऑटो चालक यातायात पुलिस के हत्थे चढ़ा

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यातायात पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

9 hours ago

बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

ऐसे किसी भी मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाने या कंट्रोल रूम…

9 hours ago

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल…

9 hours ago

This website uses cookies.