*विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी जानकारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरही दौरा अब 14 मार्च को*

विधायक कार्यालय की ओर से सूचित किया गया है कि कार्यक्रम की अन्य तैयारियाँ यथावत रहेंगी और 14 मार्च को विजयराघवगढ़ विधानसभा में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

*विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने दी जानकारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरही दौरा अब 14 मार्च को*

बरही। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशाल आभार रैली की तिथि में परिवर्तन किया गया है।

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी के पूर्व निर्धारित 28 फरवरी के कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों और उनकी अत्यधिक व्यस्तताओं के चलते आगे बढ़ाया गया है।

*अब 14 मार्च को होगा भव्य आगमन*विधायक श्री पाठक ने बताया कि अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी 14 मार्च, शनिवार को बरही नगर पधारेंगे।

यहाँ वे आयोजित ‘आभार एवं धन्यवाद रैली’ के माध्यम से क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।

*कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह बरकरार*

तिथि में परिवर्तन होने के बावजूद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विधायक कार्यालय की ओर से सूचित किया गया है कि कार्यक्रम की अन्य तैयारियाँ यथावत रहेंगी और 14 मार्च को विजयराघवगढ़ विधानसभा में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

admin

Recent Posts

कटनी में औद्योगिक विकास को नई गति, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने किया प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दोनों इकाइयों के संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर…

8 hours ago

कटनी में परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी🚛 दूसरे दिन भी 9 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग और बिना परमिट वाहनों पर शिकंजा

सड़कें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं को रोकें।

8 hours ago

छात्र हित में NSUI की बड़ी जीत!अतिरिक्त फीस वसूली पर लगी रोक, सैकड़ों छात्रों को मिली राहत

प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर…

9 hours ago

This website uses cookies.