विजयराघवगढ़: ढाई साल पूरे होते ही ‘सेल्फ मध्यावधि चुनाव’ कराएंगे

उनका यह कदम राजनीतिक जवाबदेही (Political Accountability) की एक अनोखी मिसाल माना जा रहा है।

51% से कम वोट मिले तो इस्तीफा देंगे: BJP विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का बड़ा ऐलाननगर संवाददाता, कटनी।मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी बेबाकी और संपदा के लिए चर्चित विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से घोषणा की है कि अपने 5 वर्षीय कार्यकाल के आधे समय यानी ढाई साल पूरे होने पर वे अपनी ही विधानसभा क्षेत्र में सेल्फ मध्यावधि जनादेश (मध्यावधि चुनाव की तर्ज पर) कराएंगे।

विधायक पाठक ने स्पष्ट कहा कि यदि क्षेत्र की 51 प्रतिशत से कम जनता उनके पक्ष में मतदान नहीं करती, तो वे तत्काल विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने बजरंगबली की शपथ लेते हुए यह वादा दोहराया।बूथ स्तर पर मतपेटी लगेगीयह कोई साधारण जनमत संग्रह नहीं होगा। पाठक के अनुसार, विजयराघवगढ़ के हर बूथ पर मतदान पेटियां लगाई जाएंगी और क्षेत्र के डेढ़ से दो लाख मतदाता इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

यह पूरी कवायद उनकी कार्यशैली, लोकप्रियता और विकास कार्यों की जनता द्वारा समीक्षा के लिए होगी।विधायक ने कहा, “मैं कुर्सी से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे से बंधा हूं। जनता मुझे रखना चाहे तो रहूंगा, अन्यथा तुरंत इस्तीफा दे दूंगा।”पृष्ठभूमिसंजय पाठक इससे पहले भी विधानसभा चुनाव से पहले ‘जनादेश’ करा चुके हैं।

उनका यह कदम राजनीतिक जवाबदेही (Political Accountability) की एक अनोखी मिसाल माना जा रहा है।

admin

Recent Posts

कटनी में औद्योगिक विकास को नई गति, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने किया प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दोनों इकाइयों के संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर…

8 hours ago

कटनी में परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी🚛 दूसरे दिन भी 9 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग और बिना परमिट वाहनों पर शिकंजा

सड़कें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं को रोकें।

8 hours ago

छात्र हित में NSUI की बड़ी जीत!अतिरिक्त फीस वसूली पर लगी रोक, सैकड़ों छात्रों को मिली राहत

प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर…

9 hours ago

This website uses cookies.