आंकड़ों के आइने में कटनी जिला

विश्वसनीय स्रोतों से कटनी जिले की सटीक जानकारी 

कटनी सिटी।  कटनी जिले का जनसंख्या विश्लेषण किया जाए तो 2011 की जनसंख्या के अनुसार कटनी जिले की आबादी 12 लाख से ऊपर है। यह आबादी जिले में 2001 में करीब 10 लाख थी। इस तरह दशकीय वृद्धि जिले में 2 लाख दर्ज की गई है। 

 मध्य प्रदेश के जनगणना संचालनय निदेशालय द्वारा मध्य प्रदेश के जिले कटनी के आधिकारिक जनगणना 2011 के विवरण में   2011 में, कटनी की जनसंख्या 1,292,042 थी।   इसमें से पुरुष और महिला क्रमश: 662,013 और 630,029 थीं। 2001 की जनगणना में, कटनी की जनसंख्या 1,064,167 थी। इसमें से पुरुष 548,368 थे और शेष 515,79 9 महिलाएं थीं।

2001 के अनुसार जनसंख्या की तुलना में आबादी में 21.41 प्रतिशत परिवर्तन हुआ था। भारत की पिछली जनगणना में, 1991 की तुलना में कटनी जिले में इसकी जनसंख्या में 20.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

    क्षेत्र: 4,950 स्कायर मीटर 

    वास्तविक जनसंख्या: 1,292,042

    पुरुष: 662,013

    महिला: 630,029

    जनसंख्या वृद्धि: 21.41%

    लिंग अनुपात (प्रति 1000): 952

    बाल लिंग अनुपात (0-6 आयु): 939

    औसत साक्षरता: 71.98

    पुरुष साक्षरता: 81.92

    महिला साक्षरता: 61.56

(स्रोत जिला प्रशासन) 

कटनी जिले में गांव और तहसील 

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कटनी जिले में गांव 968 गांव आठ  तहसील व छै: विकासखंड हैं।   

तहसील  उनके गांव 

कटनी शहर  79

कटनी ग्रामीण  57

रीठी  116

बडवारा  109

बहोरीबंद  195

विजयराघवगढ़  142

ढीमरखेड़ा  221

बरही  50 

(स्रोत जिला प्रशासन) 

एक नगरनिगम और तीन नगर परिषद  

कटनी में एक नगर निगम कटनी व तीन नगर परिषद कार्य कर रही हैं।  इसमें नगर परिषद् कैमोर,  नगर परिषद् बरही,  नगर परिषद् विजयराघवगढ़ है।

407 ग्राम पंचायत 6 विकास खंड 

कटनी जिले में 407 ग्राम पंचायत और 6 विकास खंड हैं। विकासखंडों के नाम कटनी, विजयराघवगढ़, रीठी, बड़वारा, बहोरीबंद व ढीमरखेड़ा है। 

admin

Recent Posts

कटनी शादी बवाल: बारात पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद दो उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अपनी…

4 hours ago

कानाफूसीकटनी नगर निगम की बजट बैठक में इस बार बजट लीक का घिनौना खेल खुलकर सामने आ गया।

लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…

1 day ago

कटनी: एंबुलेंस की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा, ६ घायल, दो की हालत गंभीर

पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।

1 day ago

कटनी पुलिस का सख्त अभियान: शैडो एरिया में SP और ASP का औचक निरीक्षण, 42 वाहनों पर चालान, 22,900 रुपये जुर्माना

कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…

1 day ago

शातिर ऑटो चोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा, घंटाघर से चुराया ऑटो 6 दिन बाद बरामद

कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…

1 day ago

This website uses cookies.