Categories: katni city news

दिनदहाड़े सेल्फी प्वाइंट का दरवाजा ले जाते वीडियो वायरल

कटनी।  कभी शहर के सुंदरता को बढ़ाने के लिए बनाया गए सेल्फी प्वाइंट के दरवाजा ले जाते एक वीडियो शहर के ग्रुपों पर वायरल हो गया। नगर निगम ने लाखों रुपये खचे से माधव नगर गेट के समीप सेल्फी प्वाइंट बनवाया था।  रखरखाव के अभाव में यह सेल्फी प्वाइंट आज बदहाली का शिकार है।  आई लव कटनी के नाम से बने इस सेल्फी प्वाइंट में लगे सामान को धीरे-धीरे चोर उखाड़ कर ले जा रहे हैं।  सोमवार को जैसे ही सेल्फी प्वाइंट में लगे दरवाजे को उखाड़ कर ले जाते 1 चोर को राहगीर ने देखा वैसे ही उसने अपने मोबाइल में यह सारा वाकया कैद कर लिया। भीड़भाड़ भरे इस क्षेत्र में दिनदहाड़े चोर ने सेल्फी प्वाइंट में लगे दरवाजे को उखाड़ लिया।  पहले ही बदहाल हो चुका है सेल्फी प्वाइंट  कटनी शहर में लाखों की लागत माधवनगर के पास सेल्फी प्वाइंट बनवाया गया था। लेकिन धीरे-धीरे यह सेल्फी प्वाइंट बदहाल हो गया। जब इसे बनवाया गया था यहां पर आई लव कटनी भी लिखा गया था। यहां पर कुर्सियां रखी गईं थी ताकि लोग यहां पर आकर सेल्फी ले सकें लेकिन धीरे-धीरे यह पूरा सेल्फी प्वाइंट बदहाली की कगार पर पहुंच गया। अब स्थिति यह है कि लोग दिन दहाड़े इसका बचा हुआ सामान ले जा रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं है।

 इनका कहना है  

मामले अभी संज्ञान में आया है। इसे दिखवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। – सत्येंद्र धाकरे, आयुक्त नगरनिगम कटनी  

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

22 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

22 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

23 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

23 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

23 hours ago

This website uses cookies.