Categories: katni city news

दुकान के बाहर मृत मिला युवक, करंट लगने की आशंका

 – जगन्नाथ चौक ढलान के पास घटना

कटनी।  कोतवाली थाना अंतर्गत जगन्नाथ चौक स्थित ढलान में पेंट की दुकान में सोमवार देर शाम एक युवक शटर के बाहर गंभीर हालत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की मदद से पास ही स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक सचिन पिता सतीश साहू (23) अपनी दुकान का शटर बंद करने के बाद वहीं पड़ा था। अगल-बगल के दुकानदारों ने जब देखा, तो उन्हें करंट की आशंका हुई। इसके बाद यहां के बिजली कनेक्शन काटकर युवक तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश  रविवार देर रात जगन्नाथ चौक से घंटाघर की ओर जाने वाली ढलान में एक ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारते हुए ट्रक बिजली के पोल से जा टकराया था। इससे बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होने के साथ बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई थी लेकिन बिजली विभाग ने बिजली में आवश्यक  जांच पड़ताल किए बिना लाइन शुरू कर दी। इसी का नतीजा है कि यहां के लोगों में अभी भय की स्थिति है। कब कौन कहां करंट की चपेट में आ जाए कहा नहीं जा सकता है।  शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मार दी चाकू  कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत शराब पीने के लिए जबरन रुपए की मांग कर रहे एक युवक ने रुपए देने से मना करने पर अपने ही क्षेत्र में निवास करने वाले एक युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में युवक के सीने में चाकू लगने के कारण वह गंभीर रूप से आहत हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दूसरी ओर पुलिस ने रंगदारी करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए उसे जेल भेज दिया है।  मामले में पुलिस ने बताया कि मोहन टॉकीज के पीछे निवास करने वाले 23 वर्षीय मयंक कोष्टा को मधई मंदिर क्षेत्र निवासी नितिन बर्मन नामक युवक ने चाकू मार दी। घटना की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी नितिन शराब पीने के लिए मयंक से जबरन रुपयों की मांग कर रहा था। जब मयंक ने उसे रुपए देने से मना कर दिया तो आवेश में आकर आरोपी ने उस पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ट्रक ने मारी कार को टक्कर, हादसा टला  जगन्नाथ चौक ढलान पर देर रात हुई घटना

कटनी।  रविवार देर रात जगन्नाथ चौक से घंटाघर की ओर जाने वाली ढलान में एक ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारते हुए ट्रक बिजली के पोल से जा टकराया जिससे बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार में चार लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच 3061 ने कार क्रमांक एमपी 19 सीए 7480 को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए जिन्हें पुलिस की मदद से हटाया गया

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

8 minutes ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

11 minutes ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

18 minutes ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

25 minutes ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

29 minutes ago

This website uses cookies.