कटनी। सोमवार शाम करीब 6 बजे नगरनिगम में उस समय अफरातफरी की स्थिति बन गई जब एक आक्रोशित नागरिक अधिकारी टेबल से फाइल सहित अन्य सामान फेंककर हाथापाई पर उतर आया। उपस्थित लोगों ने बीचबचाव का कर उन्हें हटाया गया। नागरिक अतिक्रमण के विरुद्ध शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर आक्रोशित था। पुलिस ने बताया कि प्रभारी कार्यपालन यंत्री राहुल जाखड़ की शिकायत पर कुलबीर सिंह बग्गा हाल निवासी माइ नदी के पास, निवासी इंदौर के विरुद्ध मामला कायम किया गया है। जानकारी के अनुसार कुलबीर सिंह बग्गा की गुरुनानक वार्ड में कोई जमीन है जिस पर अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में उन्होंने अतिक्रण हटाने के लिए नगरनिगम में अर्जी दी है लेकिन इस संबंध में माननीय न्यायालय से स्टे की वजह से नगरनिगम द्वारा कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस संबंध में कुलबीर सिंह बग्गा को बताया गया लेकिन उन्होंने बात को न समझते हुए फाइलें फेकना और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने उनपर शासकीय कार्य में बाधा सहित तहत मामला कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…
सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी
इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…
This website uses cookies.