Categories: National Special News

प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबियत ज्यादा खराब

कटनीसिटी.कॉम।
प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव इन दिनों बीमार चल रहे हैं। इससे उनके चहेतों में निराशा का माहौल है।राजू 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद पिछले एक सप्ताह से नई दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। जबकि उनके स्वास्थ्य के बिगड़ने और चमत्कार की उम्मीद करने वाले डॉक्टरों की खबरें आ रही हैं।डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है. वह लगभग डेड की स्थिति में है।  हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है।
यह होती है ब्रेन डेड की स्थिति
ब्रेनडेड की स्थिति में दिमाग से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। किसी व्यक्ति के ब्रेन डेड होने के बाद भी उसका दिल धड़कता रह सकता है मगर शरीर दिमाग के उस हिस्से द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियां करना बंद कर देता है। ब्रेन डेड की स्थिति में शरीर में दिमाग सिर्फ काम नहीं करता है लेकिन बाकी अंग जैसे लीवर, हार्ट और किडनी काम करते हैं।
ब्रेन डेड व्यक्ति आपको सोता हुआ दिखाई पड़ सकता है। ऐसी हालत में मरीज को वेंटिलेटर पर रखा जाता है ताकि उनकी सांस चलती रहे।
कौन है राजूश्रीवास्तव
58 वर्षीय कमेडियन राजू श्रीवास्तव मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 में हुआ था.राजू के पिता मशहूर कवि थे जबकि वो बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे। वहीं मुंबई आने के बाद राजू की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और उन्होंने ऑटो चलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ऑटो चलाते वक्त राजू की किस्मत बदली और उन्हें एक कॉमेडी शो में ब्रेक मिल गया। राजू श्रीवास्तव ने दूरदर्शन के ‘टी टाइम मनोरंजन में भी काम किया लेकिन शोहरत ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ से मिली। इसके बाद गजोधर भैया की किस्मत चमक गई।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.