google1b86b3abb3c98565.html

नीलकंठेश्वर भक्ति धाम की 36वीं वर्षगांठ: भक्ति और आस्था का भव्य उत्सव, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

0

आज नीलकंठेश्वर भक्ति धाम मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और संस्कारों का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां हर वक्त जय भोलेनाथ! हर-हर महादेव! गूंज रही ‌।

आज नीलकंठेश्वर भक्ति धाम मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और संस्कारों का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां हर वक्त जय भोलेनाथ! हर-हर महादेव! गूंज रही ‌।

विजयराघवगढ़ (कटनी), मध्य प्रदेश: भोलेनाथ की कृपा से आलोकित नीलकंठेश्वर भक्ति धाम, सलैया पड़खुरी में अपनी 36वीं वर्षगांठ दो दिवसीय भव्य आयोजन के साथ मनाई गई। यह धाम अब एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो चुका है, जहां महाशिवरात्रि की तरह ही उत्साह और श्रद्धा का सागर उमड़ता है। दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों भक्त यहां पहुंचे, जिनमें गरीब- अमीर सभी भोलेनाथ के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए।

कार्यक्रम के संरक्षक विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक और सतना सांसद गणेश सिंह की उपस्थिति ने भक्तों के मन को और अधिक आकर्षित किया। दोनों नेताओं ने ग्रोवर परिवार की भक्ति और समर्पण की खुलकर प्रशंसा की।प्रथम दिवस: शिव बारात और रुद्राभिषेक का दिव्य आलमपहले दिन शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक और भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात में भस्म लगाए भोलेनाथ, माता पार्वती, गणों की झांकियां और भक्तों की उमंग ने ऐसा नजारा पेश किया, मानो प्राचीन युग की झलक आज के समय में जीवंत हो उठी हो।

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, बड़वारा विधायक वीरेंद्र बहादुर सिंह, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और युवा समाजसेवी यश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि भी शिव भक्ति में लीन होकर बारात में शामिल हुए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष, घंटानाद और भक्ति ध्वनियों से गूंज उठा।द्वितीय दिवस: गुरु आशीर्वाद, पूर्णाहुति और मधुर भजन संध्यादूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ खजुरिया ताल वाले गुरुदेव श्री रामानंद आचार्य जी महाराज के भव्य स्वागत से हुआ।

उन्होंने धाम की भक्ति भावना की सराहना करते हुए कहा कि यहां कण-कण में शिव भक्ति झलकती है और भक्तों पर सदा खुशहाली बनी रहेगी।दोपहर में पूर्णाहुति ग्रोवर परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, सांसद गणेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत बृजवासी ने अपनी मधुर वाणी से भोलेनाथ के भजनों की रसधारा बहाई।

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि मदनलाल ग्रोवर और बाबू ग्रोवर की भक्ति शब्दों से परे है; वे तन-मन-धन से भोलेनाथ को समर्पित हैं। उन्होंने हेमंत बृजवासी की वाणी को सरस्वती का स्पर्श बताया और कहा कि विजयराघवगढ़ में ऐसी मधुर भक्ति संगीत विरले ही सुनाई देती है।सांसद गणेश सिंह ने भावुक होकर कहा कि वे बाबू ग्रोवर के स्नेह और भोलेनाथ के दर्शन से फलीभूत होकर आते हैं।

उन्होंने सभी से ग्रोवर परिवार से सेवा और समर्पण की प्रेरणा लेकर परोपकारी कार्य करने की अपील की।आयोजकों की भावुक अभिव्यक्तिकार्यक्रम की समाप्ति शिवभक्त मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर और रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा पूर्णाहुति के साथ हुई। बाबू ग्रोवर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी भक्तों का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी शक्ति है।

मेरे माता-पिता ईश्वर के समान हैं; उनकी प्रसन्नता ही मेरी पूजा और जीवन का प्रसाद है।” उनके शब्दों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से भावुक कर दिया।विशाल भंडारे, प्रसाद वितरण और धार्मिक अनुष्ठानों की सफल व्यवस्था ने साबित किया कि अटूट श्रद्धा और समर्पण से ही ऐसा महायज्ञ संभव है।

आज नीलकंठेश्वर भक्ति धाम मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और संस्कारों का जीवंत केंद्र बन चुका है। यहां हर वक्त जय भोलेनाथ! हर-हर महादेव! गूंज रही ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed