google1b86b3abb3c98565.html

बरतरा-बरतरी में नल-जल योजना बहाल: पेयजल आपूर्ति शुरू

0

कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग पूरी निगरानी रख रहा है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग पूरी निगरानी रख रहा है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कटनी। विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम बरतरा-बरतरी में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था सुधारने के बाद नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।ग्राम पंचायत द्वारा संचालित इस योजना में 10-12 दिन पहले 11 केवी बिजली लाइन के तार और खंभा टूटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब बिजली विभाग द्वारा लाइन सुधारने के बाद जल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

आपूर्ति का समय और व्यवस्थालोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री पवनसुत गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नलकूप से 80 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी भरी गई। इसके बाद रविवार सुबह 10:30 बजे से सर्किट वार पेयजल प्रदाय शुरू कर दिया गया।वैकल्पिक व्यवस्था भी चालूनल-जल योजना बहाल होने के साथ ही ग्रामवासियों को वैकल्पिक व्यवस्था भी उपलब्ध है।ग्राम बरतरा में 9 हैंडपंप कार्यरत हैं।ग्राम बरतरी में 5 हैंडपंप कार्यरत हैं।

कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि जल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विभाग पूरी निगरानी रख रहा है और किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *