google1b86b3abb3c98565.html

कटनी: सीसीटीवी में कैद हुए चेन स्नैचर, पुलिस पहुंची आरोपियों के बेहद करीब

0

जिलेवासियों से अपील है कि अगर किसी को इन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें।

जिलेवासियों से अपील है कि अगर किसी को इन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें।

कटनी: सीसीटीवी में कैद हुए चेन स्नैचर, पुलिस पहुंची आरोपियों के बेहद करीबकटनी। शहर के डन कॉलोनी इलाके में शुक्रवार सुबह चेन स्नैचिंग की एक सनसनीखेज वारदात ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और रफूचक्कर हो गए।मामला रंगनाथनगर थाना क्षेत्र के डन कॉलोनी का है। उमरिया जिले की निवासी हामना खातून अपने बेटे गुलाम नवी के साथ डॉ. सौरभ चौधरी के क्लिनिक में इलाज कराने आई थीं।

क्लिनिक के बाहर टहलते समय अचानक दो युवक बाइक पर आए और पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। सीएसपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बदमाशों की पूरी घटना साफ-साफ कैद हो गई है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है।

दोनों आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर ली गई है। वर्तमान में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर रखी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अब बस समय की बात है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस की अपील:जिलेवासियों से अपील है कि अगर किसी को इन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed