google1b86b3abb3c98565.html

*भीषण गर्मी के बीच बरतरी में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम*

0

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

*बाकल, 13 मई 2026*: भीषण गर्मी के बीच ग्राम बरतरी में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।*कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ रहा पानी* ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या है। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ गए हैं। महिलाओं को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग और प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।*एक घंटे तक जाम रहा रास्ता* प्रदर्शनकारी सुबह से ही सड़क पर जमा हो गए और करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रखा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।

सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया।*प्रशासन ने दिया टैंकर से पानी सप्लाई का आश्वासन* जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्राम बरतरी में पेयजल समस्या को देखते हुए पंचायत को सभी वार्डों में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल होते ही अन्य पंचायतों से पानी लाकर सप्लाई शुरू की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि अगले 24 से 48 घंटों में गांव में टैंकरों से नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। वे लंबे समय से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *