स्वच्छता का नया आयाम: “राहगीरी डे” ने कटनी में जन-आंदोलन का रूप लियास्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छता जागरूकता का अनोखा मेल बना “राहगीरी डे”खुले आसमान तले उत्साह, खेल और संदेशों का रंगीन उत्सव
रविवार सुबह का यह कार्यक्रम कटनीवासियों के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और जन-उत्सव का एक यादगार अनुभव बनकर उभरा।
रविवार सुबह का यह कार्यक्रम कटनीवासियों के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और जन-उत्सव का एक यादगार अनुभव बनकर उभरा।

कटनी (26 अप्रैल 2026) – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड के सामने मुख्य मार्ग पर आयोजित “राहगीरी डे” ने व्यापक जनसहभागिता के साथ स्वच्छता को एक जीवंत जन-आंदोलन का रूप दे दिया।यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का मंच बना, बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता को आम जनमानस तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम साबित हुआ।
कार्यक्रम में उमड़ी जन-भागीदारीमहापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, मेयर इन काउंसिल सदस्यों, क्षेत्रीय पार्षदों, पूर्व पार्षदों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, योगा एवं एक्सरसाइज ग्रुप के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की भारी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।विविध गतिविधियों से सजा कार्यक्रमकार्यक्रम की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके बाद साइकिलिंग, मुगदर प्रदर्शन, आत्मरक्षा शस्त्र प्रदर्शन, मैजिक शो, रस्सा खींच, स्केटिंग, म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग, रंगोली, शतरंज, कैरम, सांप-सीढ़ी, रस्सी कूद, चम्मच-नींबू दौड़, बोरा दौड़ और लंगड़ी जैसे पारंपरिक एवं आधुनिक खेलों ने पूरे मैदान को उत्सवमय बना दिया।इको ब्रिक्स और एसएसजी समूह के स्टॉल पर अनुपयोगी कपड़ों से बने थैलों ने रीसाइक्लिंग और पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया।रस्सा खींच में महिला वर्ग ने मारी बाजीराहगीरी डे का सबसे रोमांचक पल रहा रस्सा खींच मुकाबला।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों और उद्योगपतियों ने भी इसमें भाग लिया। इस मुकाबले में महिला वर्ग ने अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। साथ ही साइकिलिंग गतिविधि में भी कई प्रमुख नागरिकों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।जुंबा ने बिखेरी फिटनेस की ऊर्जातेज संगीत की धुनों पर जुंबा सत्र ने युवाओं, महिलाओं और बच्चों को खास आकर्षित किया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने “फिटनेस के साथ स्वच्छता” का जोरदार संदेश दिया।स्वच्छता जागरूकता के प्रभावी माध्यमकार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
इन प्रयासों से नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी का बोध कराया गया।सांस्कृतिक रंगगीतांजलि कला केंद्र कटनी की कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांकेतिक कार्टून कैरेक्टर गोरिल्ला और खरगोश ने बच्चों के साथ सेल्फी का मजा लिया, जबकि मैजिक एवं म्यूजिक शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक खेलों सांप-सीढ़ी और पिट्टू ने उपस्थितजनों को बचपन की यादें ताजा कर दीं।विजेताओं का सम्मानविभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और निगम के स्वच्छता मित्रों को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
तुलसी का पौधा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।नगर निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों, संस्थाओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे, बल्कि शहर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामूहिक जागरूकता की भावना को और मजबूत बनाएंगे।
रविवार सुबह यह कार्यक्रम कटनीवासियों के लिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और जन-उत्सव का एक यादगार अनुभव बनकर उभरा।
