google1b86b3abb3c98565.html

सोना पाइप इंडस्ट्री में मजदूर पर बोरियां गिरीं, मौके पर मौत माधवनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

0

माधवनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप रही है।

माधवनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप रही है।

कटनी। माधवनगर क्षेत्र के इमलिया में स्थित सोना पाइप इंडस्ट्री में बुधवार रात एक दुखद हादसा हो गया। काम के दौरान 20 वर्षीय मजदूर घनश्याम सिंह पर भारी मात्रा में पाइप बनाने का मटेरियल भरी बोरियां गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, उमरिया निवासी घनश्याम सिंह पिता मान सिंह सोना पाइप इंडस्ट्री में काम कर रहे थे।

वे पाइप उत्पादन का मटेरियल निकाल रहे थे, तभी ऊपर रखी बड़ी संख्या में बोरियां उनके ऊपर गिर पड़ीं। गंभीर रूप से घायल मजदूर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मजदूरों की सुरक्षा पर सवालिया निशानयह हादसा ऐसे समय हुआ है जब कटनी के विभिन्न उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिनों पहले निवार क्षेत्र की मित्तल फैक्ट्री में भी एक मजदूर की गिरने से मौत हो गई थी।

माधवनगर पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed