दहेज की मांग ठुकराने पर नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके ने लगाया हत्या का आरोप
जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मामले में आगे की जांच जारी है।
जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मामले में आगे की जांच जारी है।

कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पौनिया में एक नवविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।23 वर्षीय नीलम केवट का शव सोमवार को अपने घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दहेज प्रताड़ना का आरोपमृतका के पिता मनोज केवट ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि नीलम की शादी 11 मई 2024 को अरविंद केवट के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में उसे मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।
परिजनों का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग की थी। नीलम ने फोन पर अपने परिवार को प्रताड़ना की जानकारी दी थी। मांग पूरी न होने पर पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की।पुलिस की कार्रवाईमायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर साक्ष्य छिपाने का भी आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वारा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने कहा कि मृतका के परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।मामले में आगे की जांच जारी है।
