google1b86b3abb3c98565.html

कटनी के बरगवां में पुरानी खदान के पास 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, पहचान अभी अनजान

0

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की तस्वीर जारी कर पहचान कराने की अपील की गई है।

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की तस्वीर जारी कर पहचान कराने की अपील की गई है।

कटनी (मध्य प्रदेश) | रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में मंगलवार को एक पुरानी खदान के पास अज्ञात 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।सुनसान खदान में मिला शवबरगवां स्थित आस्था प्लाजा के पीछे पुरानी खदान के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को अचेत पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।पोस्टमार्टम के लिए भेजा शवपुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए कटनी जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अरुणपाल सिंह ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण प्राकृतिक, दुर्घटना या किसी अन्य वजह से हुआ है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पहचान के प्रयास जारीमृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क साधा है और हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है।

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक की तस्वीर जारी कर पहचान कराने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed