google1b86b3abb3c98565.html

नगर निगम की सक्रिय पहल: शहर को मिलेगा सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण

0

नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहर बनाया जाए।

नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहर बनाया जाए।

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा शहरवासियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण अभियान एक साथ चलाए जा रहे हैं।रोड मार्किंग और जेब्रा क्रॉसिंग से यातायात होगा सुरक्षितनगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड मार्किंग और जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला न्यायालय, झिंझरी बस स्टैंड, जेल तिराहा, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट मार्ग, माधव नगर और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र सहित कई व्यस्त जगहों पर सड़क सुरक्षा चिन्हांकन किया गया है।सिटी ट्रांसपोर्ट मैनेजर योगेश पवार ने बताया कि स्पष्ट मार्किंग से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पैदल राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा।

नागरिकों से अपील की गई है कि यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करें।वर्षा पूर्व नालों-नालियों की सफाई अभियान तेजआगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम द्वारा नालों और नालियों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में बड़े नालों से गाद, प्लास्टिक और अन्य अवरोधक सामग्री हटाई जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नालियों में कचरा न फेंकें और स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें।माई घाट क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियानस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत आईईसी टीम और सफाई मित्रों द्वारा माई घाट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

घाट परिसर की साफ-सफाई के साथ स्वच्छता चौपाल का आयोजन कर नागरिकों को स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित निगम अमला उपस्थित रहा।तालाबों की सफाई: जल गंगा संवर्धन अभियानप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी तालाब और अमीरगंज तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। तालाबों से कचरा, प्लास्टिक और पूजन सामग्री हटाई गई।निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जल स्रोतों में कचरा या पूजन सामग्री न डालें।

17 मई को ‘राहगीरी डे’ का आयोजननगर निगम द्वारा रविवार 17 मई को ‘राहगीरी डे’ मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे तक नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड प्रवेश द्वार से हाउसिंग बोर्ड मैदान तक चलेगा।इस दौरान योग, खेलकूद, संगीत और डांस गतिविधियां आयोजित होंगी। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

।नगर निगम का प्रयास है कि इन अभियानों के माध्यम से कटनी को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहर बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *