google1b86b3abb3c98565.html

*कटनी: जल गंगा-मनरेगा कार्यों में लापरवाही पर CEO हरसिमरनप्रीत कौर का एक्शन, APO के 2 दिन के वेतन काटे*

0

श्रमिकों को रोजगार और गांवों में जल संरक्षण के काम समय पर पूरे हों, इसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी।

श्रमिकों को रोजगार और गांवों में जल संरक्षण के काम समय पर पूरे हों, इसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी।

*कटनी, 16 जून 2026*: जल गंगा संवर्धन अभियान और मनरेगा कार्यों में धीमी प्रगति और लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने कड़ा रुख अपनाया है। जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी APO श्रीमती नीतू सिंह चौहान को भविष्य के लिए सचेत करते हुए उनके 2 दिन का पारिश्रमिक काटने का आदेश दिया गया है।*लक्ष्य के मुकाबले कमजोर प्रगति मिली* CEO कौर ने विजयराघवगढ़ में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां सामने आईं:1. *जल गंगा अभियान*: 890 निर्माण कार्य स्वीकृत थे, लेकिन केवल 256 कार्य पूरे हुए। 295 कार्य भौतिक रूप से पूर्ण दिखाए गए। इनमें 50 ऐसे कार्य शामिल हैं

जिन पर 30% से कम खर्च हुआ, फिर भी पोर्टल पर ‘पूर्ण’ दर्ज कर दिया गया।2. *श्रमिक नियोजन*: 7 अप्रैल से 12 मई 2026 के बीच सिर्फ 66 श्रमिकों का ही आधार e-KYC हुआ। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल-मई में 938 कार्य प्रगतिरत थे, पर मात्र 3991 मानव दिवस ही सृजित किए गए।3. *लेबर की कमी*: समीक्षा के दिन 23 ग्राम पंचायतों में एक भी मजदूर काम पर नहीं मिला।*कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक* CEO ने लापरवाही पर श्रीमती नीतू सिंह चौहान से कारण बताओ सूचना पत्र मांगा था।

निर्धारित समय में जवाब न देने और जो जवाब मिला वह संतोषजनक न पाए जाने पर CEO ने तत्काल प्रभाव से APO के 2 दिन के पारिश्रमिक की कटौती कर दी है। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी भी दी गई है।CEO सुश्री कौर ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा और जल गंगा जैसे योजनाओं में लक्ष्य और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।

श्रमिकों को रोजगार और गांवों में जल संरक्षण के काम समय पर पूरे हों, इसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *