कलेक्टर आशीष तिवारी जनसुनवाई में सुन रहे हैं जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के सख्त निर्देश
समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दे दिए हैं।
समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दे दिए हैं।

कटनी। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने आज कलेक्टरेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याएं व शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री तिवारी ने अब तक 58 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दे दिए हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके, जिला प्रबंधक लोकसेवा दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
