google1b86b3abb3c98565.html

*कटनी: नगर निगम कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, आयुक्त तपस्या परिहार ने दिए टेक-बेस्ड सिस्टम बनाने के निर्देश*

0

*निरीक्षण में मौजूद रहे* निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी अक्षय दुबे और नेहा गर्ग मौजूद रहे।

*निरीक्षण में मौजूद रहे* निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी अक्षय दुबे और नेहा गर्ग मौजूद रहे।

*कटनी, 16 जून 2026*: नागरिकों की शिकायतों का तेजी से निपटारा हो, इसके लिए नगर निगम कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार शाम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूदा व्यवस्था को तकनीक आधारित और नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया।*एक्सेल से हटकर ऑनलाइन सिस्टम बनाने के निर्देश* आयुक्त परिहार ने कंट्रोल रूम में शिकायतों के पंजीयन, संधारण और निराकरण की पूरी प्रक्रिया देखी। अभी शिकायतों का रिकॉर्ड एक्सेल शीट पर रखा जा रहा था। इस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत प्रबंधन को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीयन, ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग वाला आधुनिक कंट्रोल रूम तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा – “कंट्रोल रूम ऐसा हो जहां एक ही डैशबोर्ड पर शिकायत की स्थिति, लंबित प्रकरण और निपटारे की अपडेट तुरंत दिखे।”*समयबद्ध निराकरण पर जोर* कंट्रोल रूम कर्मियों को आयुक्त ने निर्देश दिए कि हर शिकायत को मिलते ही संबंधित विभाग को तुरंत भेजा जाए और तय समय में उसका निराकरण हो। लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि नागरिकों को राहत मिलने में देरी न हो।*बारिश से पहले विशेष फोकस* मानसून को देखते हुए आयुक्त ने जलभराव, नाली सफाई, पेयजल और बिजली से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या का समय पर समाधान ही सुशासन की असली पहचान है।*अब तक 406 शिकायतों का हुआ निराकरण* नागरिक घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकें, इसके लिए निगम ने कंट्रोल रूम के साथ 2 टोल फ्री नंबर जारी किए हैं – *14420* और *1800 233 0877*। इन नंबरों पर अब तक 406 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

*निरीक्षण में मौजूद रहे* निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कंट्रोल रूम प्रभारी अक्षय दुबे और नेहा गर्ग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *