बरही में दिनदहाड़े स्कूटी से 24 हजार की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं आम हो रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करनी चाहिए।
दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं आम हो रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करनी चाहिए।

बरही/कटनी। बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रहे बरही निवासी गोविंद प्रजापति के साथ विजयराघवगढ़ मार्ग पर चोरी की घटना हो गई। बदमाशों ने उनकी स्कूटी से नोटों से भरा बैग उठाकर फरार हो गए।वारदात के अनुसार, गोविंद प्रजापति बैंक से पैसे निकालकर श्रीराम हार्डवेयर पहुंचे। उन्होंने स्कूटी बाहर खड़ी की और दुकान के अंदर चले गए। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने स्कूटी पर रखे बैग को उठाया और तेजी से भाग निकले।सीसीटीवी में दर्ज हुई पूरी घटनादुकान के सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात साफ कैद हो गई है। वीडियो में बदमाशों की हरकतें साफ दिख रही हैं।बैग में क्या-क्या था?
पीड़ित के बैग में 24 हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और एक पासबुक थी।गोविंद प्रजापति ने तुरंत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।स्थानीय लोगों में आक्रोशघटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश फैल गया है। कई लोगों ने कहा कि
दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं आम हो रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करनी चाहिए।
