google1b86b3abb3c98565.html

कलेक्टर ने बचैया गांव में रात्रिकालीन चौपाल में ग्रामीणों से की खुलकर बात, 52 शिकायतों पर सुनवाई

0

ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवेदनशील और मानवीय संबंध को और मजबूत करने का अनुकरणीय उदाहरण भी साबित हुई।

ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवेदनशील और मानवीय संबंध को और मजबूत करने का अनुकरणीय उदाहरण भी साबित हुई।

कटनी (18 जून 2026) – जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत बचैया में गुरुवार रात कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित इस चौपाल में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे।रिमझिम बारिश के बीच चली इस चौपाल में समाचार लिखे जाने तक 52 आवेदनों पर कलेक्टर ने मौके पर ही सुनवाई की। ग्रामीणों ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर की सहजता और आत्मीय व्यवहार से माहौल इतना आत्मीय हो गया कि लोग प्रशासन को अपना ही एक सदस्य मानकर खुलकर बोल पड़े।

ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, भूमि संबंधी विवाद, शासकीय योजनाओं में आ रही दिक्कतों, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, आबादी पट्टा, नक्शा त्रुटि, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, वृद्धावस्था पेंशन और ट्रांसफार्मर बदलवाने जैसी अनेक समस्याएं उठाईं। कलेक्टर श्री तिवारी ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश दिए।सरपंच राहुल कोरी ने आधार सेवा केंद्र खोलने की मांग रखी, जिस पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस से संबंधित डराने-धमकाने के मामलों पर भी तत्काल संज्ञान लिया गया।ग्रामीणों की प्रतिक्रिया चौपाल में पहुंचे 65 वर्षीय भरत और 70 वर्षीय बेनी प्रसाद सहित कई बुजुर्गों ने कहा,“जब अधिकारी खुद गांव आकर हमारी समस्याएं सुनते हैं तो समाधान की उम्मीद और मजबूत हो जाती है।

”ग्रामीणों ने कहा कि वे पहली बार किसी कलेक्टर को इतनी आत्मीयता और सहजता के साथ रात में गांव में बैठकर उनकी बातें सुनते देख रहे हैं। इस कार्यक्रम ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसे का नया पुल बनाया है।कलेक्टर-एसपी ने की हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना चौपाल से पहले कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा और वन मंडलाधिकारी ने गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच उन्होंने भगवान हनुमान जी की आराधना कर पूरे जिले की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।यह रात्रिकालीन चौपाल न सिर्फ समस्याओं के समाधान का मंच बनी, बल्कि

ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवेदनशील और मानवीय संबंध को और मजबूत करने का अनुकरणीय उदाहरण भी साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *