किराये के मकान में 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से ड्यूटी पर जाती थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से ड्यूटी पर जाती थी।

कटनी। शहर के मदन मोहन चौबे वार्ड में किराये के मकान में रह रही 23 वर्षीय युवती सेजल नोनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेजल नोनिया पिछले तीन माह से वार्ड निवासी मीना यादव के मकान में किराए पर रह रही थी और एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी।बताया जा रहा है कि बीती रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपने कमरे में लौटी थी। आज सुबह जब मकान मालिक और पड़ोसियों ने पानी भरने के लिए आवाज लगाई, तो काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला।
संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गई। फिलहाल परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।पुलिस की जांचमामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अभी तक किसी भी प्रकार की चोट या बाहरी हमले के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेजल शांत स्वभाव की लड़की थी और नियमित रूप से ड्यूटी पर जाती थी।
