google1b86b3abb3c98565.html

राहुल गांधी का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया एनएसयूआई ने जिला अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर,

0

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

, महिला कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में बांटे फल-स्नैक्सकटनी। देश के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस की भ्रातृ संगठनों एनएसयूआई और महिला कांग्रेस ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया।एनएसयूआई ने जिला अस्पताल कटनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जबकि महिला कांग्रेस ने बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल एवं स्वल्पाहार वितरित कर सेवा भाव प्रदर्शित किया। दोनों कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।एनएसयूआई का रक्तदान शिविरजिला एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने बताया कि समूचे प्रदेश में एनएसयूआई द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

कटनी में भी युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शुभम मिश्रा ने कहा, “राहुल गांधी युवाओं की आवाज सड़क से संसद तक उठा रहे हैं। चाहे नीट पेपर लीक का मुद्दा हो या बेरोजगारी, वे लगातार युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज युवाओं ने रक्तदान कर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया।”महिला कांग्रेस का सेवा कार्यक्रममहिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया ने बताया कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल, स्वल्पाहार वितरित किया गया। उन्होंने कहा, “आज महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों, महिलाओं और हर वर्ग के लिए राहुल गांधी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।

हम सबने केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।”मुख्य रूप से उपस्थित रहेजिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंहप्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु मिश्रावरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडेयपूर्व पार्षद राहुल पटेरियाएनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिकमुंडवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्गब्लॉक अध्यक्ष यश यादव, दिग्विजय सिंह, रवींद्र कुदराहामहिला कांग्रेस पदाधिकारी मीनाक्षी बलवी, रश्मि अग्रवाल, नीरा सोनी, मनीषा सोलंकी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed