कटनी, 24 अप्रैल 2026*: शहर की शासकीय लाल पहाड़ी पर बन रहे एक भव्य कॉम्प्लेक्स को लेकर विवाद गहरा गया है। बाबू वंशस्वरूप वार्ड निवासी शुभांशु कमल साहू ने नगर निगम में शिकायत कर आरोप लगाया है कि आवासीय अनुमति लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। मामले में सरकारी जमीन पर कब्जा और अधिकारियों की मिलीभगत के भी आरोप लगे हैं।*क्या है पूरा मामला* शिकायत के अनुसार निजी निर्माणकर्ता ने आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराया, लेकिन मौके पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स खड़ा किया जा रहा है।
आरोप हैं कि पार्किंग और अग्नि सुरक्षा के लिए छोड़ी जाने वाली खुली जगह पर पूरा निर्माण कर दिया गया। बिना अनुमति बेसमेंट बना लिया गया। रजिस्ट्री में दर्ज भूमि से ज्यादा क्षेत्र में निर्माण हुआ है। पीछे की शासकीय लाल पहाड़ी की खुदाई कर अतिरिक्त जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है।*पहले भी हुई थी शिकायत* शिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व में लिखित शिकायत और 181 हेल्पलाइन पर आवेदन दिया गया था। एक बार निर्माण पर रोक की बात सामने आई, लेकिन बाद में काम फिर शुरू हो गया। इससे अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।*निष्पक्ष जांच की मांग* शुभांशु कमल साहू ने मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम से भूमि का दोबारा सीमांकन कराया जाए। स्वीकृत नक्शे और मौजूदा निर्माण की तकनीकी जांच हो। नियम विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर काम तत्काल रुकवाया जाए और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाए।*प्रशासन की चुप्पी, लोगों में चर्चा* इस मामले में अब तक नगर निगम के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। शहर में चर्चा है कि यदि आरोप सही निकले तो यह शहर के बड़े अवैध निर्माण विवादों में से एक होगा। स्थानीय नागरिक पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं कि लाल पहाड़ी पर बन रहा यह कॉम्प्लेक्स नियमों के दायरे में है या नहीं।
स्थानीय निवासियों ने विभाग की कार्रवाई का स्वागत किया है और मांग की है कि…
यह कार्रवाई नगर निगम कटनी में अनुशासन और जवाबदेही की नई मिसाल कायम करती है।…
*लगातार जारी रहेगी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में सख्त कानून…
*व्हील पाना और मोबाइल जब्त* पुलिस ने रोहित कोल और अमन चौबे को गिरफ्तार कर…
*ये अधिकारी रहे मौजूद* निरीक्षण में स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक मालिक, तीरथ…
*बैठक में ये रहे मौजूद* समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश…
This website uses cookies.