गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई,
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

,कटनी (मध्य प्रदेश): कोतवाली थाना क्षेत्र में गायत्री मंदिर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जोरदार टक्कर मार बैठी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का पूरा अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बिना नंबर प्लेट वाली कार ने मचाई सनसनीसबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुर्घटनाग्रस्त कार पर ना तो आगे की नंबर प्लेट थी और ना ही पीछे की।
बिना नंबर वाली गाड़ी देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि कार अत्यधिक तेज रफ्तार में आ रही थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधा डिवाइडर से टकरा गया।पुलिस की कार्रवाईकोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिना नंबर प्लेट वाली कार होने के कारण पुलिस भी इसकी असली मालिकाना हक और चालक की पहचान करने में जुट गई है।अभी तक चालक या कार में सवार अन्य लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
