सब्जी मंडी के पास दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
छोटी-छोटी बातों या पुरानी रंजिश में धारदार हथियार इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है। आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।
छोटी-छोटी बातों या पुरानी रंजिश में धारदार हथियार इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है। आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।

कटनी (ब्यूरो): शहर के सबसे व्यस्त इलाके सब्जी मंडी के पास चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर कटनी में बढ़ती अपराध प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी दहशत फैल गई।घटना का विवरणप्रशांत सोनी (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र विष्णु सोनी, पर सब्जी मंडी के पास कुछ लोगों ने धारदार चाकू से अचानक हमला कर दिया। हमले में प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों में एक बुच्चड़, उसकी दो बहनें, भांजा और दो अन्य साथी शामिल थे। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपी पक्ष ने अचानक चाकूबाजी शुरू कर दी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल प्रशांत सोनी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी है। मामले में जल्द ही कानूनी कार्रवाई शुरू किए जाने की संभावना है।शहर में बढ़ता चाकूबाजी का आतंककटनी में हाल के महीनों में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
छोटी-छोटी बातों या पुरानी रंजिश में धारदार हथियार इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है। आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त है।