Categories: katni city news

Katni news: नशा व्यक्ति को न केवल व्यक्तिगत रूप से कमजोर करता है, बल्कि परिवार पर डालता है प्रभाव -एसपी

नशे से दूरी है ज़रूरी” – झर्रा टुकुरिया बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन में अभिनय विश्वकर्मा ने दिया संबोधन

कटनी।मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषय पर प्रदेशव्यापी विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 18 जुलाई 2025 को थाना रंगनाथनगर के अंतर्गत झर्रा टुकुरिया बस्ती में एक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्री विश्वकर्मा ने बस्ती वासियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों एवं इसके सामाजिक, शारीरिक व मानसिक प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को न केवल व्यक्तिगत रूप से कमजोर करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में जागरूकता संदेशों के माध्यम से नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पच्चीसिया, रक्षित निरीक्षक श्रीमति संध्या राजपूत, थाना प्रभारी रंगनाथनगर सहित पुलिस-प्रशासन मौजूद रहा ।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

7 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

7 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.