*कटनी में फर्जी माइनिंग अधिकारी बनकर रेत कारोबारियों से वसूली, 35 हजार मांगने का आरोप: पुलिस जांच में जुटी*

मोबाइल नंबरों की लोकेशन और संदिग्ध कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कटनी, 22 अप्रैल 2026*: शहर में फर्जी अधिकारी बनकर अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। गर्ग चौराहे पर कुछ युवकों ने खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी और पुलिसकर्मी बताकर रेत से भरे हाइवा को रोका और 35 हजार रुपये की मांग की। रेत कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।*आधी रात को रोका हाइवा, दी कार्रवाई की धमकी* रेत कारोबारी गिरीश बड़गैंया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक रविवार देर रात करीब 12:30 बजे उनका 10 चक्का हाइवा क्रमांक MP 16 AH 1230 रेत लेकर गर्ग चौराहे पहुंचा था।

वहां मौजूद 3-4 युवकों ने ट्रक रोक लिया। आरोपियों ने चालक से खुद को माइनिंग विभाग का अधिकारी बताकर ओवरलोडिंग और बिल्टी की जांच शुरू कर दी।आरोप है कि युवकों ने चालक को डराया कि गड़बड़ी मिलने पर बड़ी कार्रवाई होगी। फिर मामला रफा-दफा करने के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे। इनकार करने पर वाहन जब्त कर थाने ले जाने की धमकी दी गई।*खुद को बताया कोतवाली का सिपाही* सूचना पर कारोबारी गिरीश बड़गैंया मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक युवक ने अपना नाम अंकुश शुक्ला बताकर खुद को कोतवाली थाने का सिपाही बताया। उसने गाली-गलौज की और वाहन जब्त करने की धमकी दी। बाद में रुपये देने का आश्वासन मिलने पर वाहन छोड़ा गया।*माइनिंग विभाग ने किया इनकार* गिरीश बड़गैंया को शक होने पर उन्होंने माइनिंग विभाग से संपर्क किया। विभाग ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार जैन, राहुल गुप्ता और जितेंद्र बर्मन नाम के कोई अधिकारी या कर्मचारी उनके यहां नहीं हैं।

इसके बाद साफ हुआ कि फर्जी अधिकारी बनकर वसूली का गिरोह सक्रिय है।*कई वाहनों को बनाया निशाना* शिकायत में कहा गया है कि आरोपी सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि गर्ग चौराहे से गुजरने वाले कई रेत और गिट्टी के ट्रकों को रोककर जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे।

घटना के बाद नंबरों से फोन कर धमकियां और गाली-गलौज की गई।*कारोबारियों में दहशत* इस घटना से शहर के रेत और गिट्टी कारोबारियों में दहशत है। कारोबारियों का कहना है कि फर्जी अधिकारी बनकर खुलेआम वसूली कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।*पुलिस बोली: जल्द होगी गिरफ्तारी* कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है। शुरुआती जांच में तीन से चार ऐसी घटनाएं सामने आई हैं।

मोबाइल नंबरों की लोकेशन और संदिग्ध कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

14 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

14 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

14 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

14 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

15 hours ago

This website uses cookies.