*नशामुक्ति के दावों के बीच अवैध शराब बनी हादसे की वजह: शराब तस्कर की बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, चार घायल*

पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता से तस्करों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन शराब तस्करों के वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं।

कटनी, 22 अप्रैल 2026*: एक तरफ सरकार नशामुक्ति अभियान को लेकर बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ गांव-गांव में अवैध शराब का कारोबार बेखौफ चल रहा है। रोकथाम के नाम पर सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है और इसका खामियाजा आम लोगों को सड़क हादसों में चोट खाकर भुगतना पड़ रहा है।*देवी पूजन को जा रहे परिवार को मारी टक्कर* ताजा मामला रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम सिमराकला का है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम कुदरी निवासी वृंदावन प्रजापति अपनी पत्नी सीमा, बेटी साइना और बेटे लक्ष्मीनारायण के साथ बाइक से देवी पूजन के लिए निकले थे।

कमला मेमोरियल स्कूल, सिमराकला के पास रीठी की ओर से आ रही बाइक क्रमांक MP 21 ZD 2801 ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृंदावन समेत पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।*अवैध शराब लेकर जा रहा था आरोपी* स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर मारने वाली बाइक का चालक बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर ग्राम कुदरी की तरफ जा रहा था।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।*अस्पताल में भर्ती, पुलिस से शिकायत* घायलों को तुरंत रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद वृंदावन प्रजापति ने रीठी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।*पुलिस जांच में जुटी* रीठी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक पर कितनी अवैध शराब लदी थी और वह कहां सप्लाई होने वाली थी।*ग्रामीणों में आक्रोश* ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री आम बात हो गई है।

पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता से तस्करों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन शराब तस्करों के वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं।

admin

Recent Posts

कोटेश्वर के पास महानदी पुल पर ‘छोटा हाथी’ वाहन में लगी भीषण आग, आधा घंटा बंद रहा यातायात

पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात अब सामान्य हो गया है, लेकिन पुल…

14 hours ago

नियमों की अनदेखी पर निगम की सख्त कार्रवाई: कटनी के दो मैरिज गार्डन सील

पंजीकृत और अनुमति प्राप्त विवाह स्थलों का ही चयन करें। इससे अनावश्यक कानूनी परेशानी और…

14 hours ago

खिरहनी तालाब विवाद में एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसला: 3.41 एकड़ भूमि फिर से शासकीय घोषित, तालाब का दर्जा बहाल

भूमि को पुनः प्रांतीय सरकार के नाम दर्ज करने और तालाब का दर्जा बनाए रखने…

14 hours ago

भट्टा मोहल्ला में पानी की टंकी और नाले की समस्या से नाराज स्थानीय लोग, नगर निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं…

14 hours ago

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने वेंकट लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश

उन्होंने लाइब्रेरी परिसर के निचले रिक्त स्थान पर स्थायी जल व्यवस्था के लिए बोरिंग कराने…

15 hours ago

This website uses cookies.