Categories: katni city news

Katni crime news एनएच 30 पर फिर हुई लूट की वारदात,झिंझरी चौकी क्षेत्र में का मामला

बस मालिक को कार सवार लुटेरों ने बनाया निशाना, लिफ्ट देने के बहाने मारपीट कर की लूट

जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर लगातार हो रही घटनाओं से राहगीरों में भय निर्मित होने लगा है। विगत दिवस स्लिमनाबाद, कुठला थाना क्षेत्र के बाद अब लुटेरों ने झिंझरी चौकी क्षेत्र में हाईवे पर तांडव मचाते हुए एक बस मालिक को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मारपीट करते हुए लूट लिया। लुटेरों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर के लुट की
इस संबंध मे प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा बस स्टैंड क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय अमित उपाध्याय पिता स्वर्गीय कौशल प्रसाद उपाध्याय की बस कटनी के बीच चलती है। गत दिवस उसकी बस खराब होने के कारण कटनी के आईसर सर्विसिंग सेंटर में बनने के लिए आई थी। बस को सुधारने के लिए अमित सर्विस सेंटर गया था। 19 जून की सुबह लगभग 4:30 बजे जब वह आईसर सर्विस सेंटर से निकलकर वापस सिहोरा अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान उसने लिफ्ट लेने के इरादे से एक कार को रोका। जबलपुर जा रहे कार में बैठे चार लोगों ने उसे कार में लिफ्ट दे दी। अपने साथ कुछ दूर ले जाने के बाद कार सवार युवकों ने अमित को मारपीट करते हुए लूट लिया। लुटेरे अमित से दो मोबाइल और नगद 20 हजार रुपए लेकर चम्मपत हो गए। पुलिस ने लूट का शिकार हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 309(6), 127(7) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर लगातार हो रही लूटपाट की घटनाओं ने राहगीरों के मन में भय उत्पन्न कर दिया है। एक के बाद एक हो रही घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करने लगी हैं

admin

Recent Posts

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

5 minutes ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

12 minutes ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

21 minutes ago

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

23 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

23 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

23 hours ago

This website uses cookies.