google1b86b3abb3c98565.html

बहोरीबंद को मिले नए एसडीएम, राकेश चौरसिया को दी गई भावुक विदाई

0

अंत में राकेश चौरसिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं नए एसडीएम प्रदीप मिश्रा को भी शुभकामनाएं दी गईं।

अंत में राकेश चौरसिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं नए एसडीएम प्रदीप मिश्रा को भी शुभकामनाएं दी गईं।

कटनी। तहसील कार्यालय बहोरीबंद में सोमवार को विदाई और स्वागत का भावभीनी समारोह आयोजित किया गया। पुराने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राकेश चौरसिया को गर्मजोशी भरी विदाई दी गई, जबकि कटनी के डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा ने बहोरीबंद के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया।राकेश चौरसिया का स्थानांतरण पहले ही रीवा हो चुका था, लेकिन एसआईआर से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के कारण वे बहोरीबंद में देर तक पदस्थ रहे। उनके रिलीव होने के बाद प्रदीप मिश्रा अब इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

समारोह में अधिकारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने राकेश चौरसिया के कार्यकाल की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा हुआ और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान किया गया। उनकी सरल, सौम्य और जनहितैषी कार्यशैली को सभी ने याद किया।

नवागत एसडीएम प्रदीप मिश्रा का भी समारोह में हार्दिक स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बहोरीबंद में सफल और प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, तहसीलदार आशीष अग्रवाल, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, बीईओ मनोज गर्ग, बीएआरसी प्रशांत मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य महेंद्र राय, आरआई रवि मिश्रा, रीडर विवेक त्रिपाठी, अधिवक्ता एस.एस. सेंगर, मुन्ना खान, अजय अहिंसा, मीना पटेल सहित तहसील कार्यालय के कर्मचारी और क्षेत्रीय पटवारी मौजूद रहे।

अंत में राकेश चौरसिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं नए एसडीएम प्रदीप मिश्रा को भी शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *