कटनी। बहोरीबंद के कुआं गांव में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।यहां चोर सूने घर में घुसे और घर के दरवाजे में लगा ताला कटर से काट कर लाखों का माल ले उड़े।चोरी का पता लगाने के लिए डॉगस्क्वाड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट पहुंचे। चोरों की तलाश की जा रही है।पीडित शशिकांत तिवारी (38) निवासी कुंआ ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मामले में चोरों ने जब वारदात को अंजाम दिया उस वक्त घर में कोई नहीं था। परिवार सिहोरा में था। इनका गांव में भी मकान है। घर में सोने चांदी के जेवर रखे थे। इनकी कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला कायम करते हुए मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.